हेल्थ टिप्स।Health Tips.

      अपनी हेल्थ या आरोग्य अच्छा रखने के लिए हमे डेली कुछ न कुछ करना चाहिए।नयी नयी टिप्स अपनाने चाहिए। इसहमर शरीर अच्छा रहेगा।और हमे भविष्य में शरीर पर पैसा खर्च करने की जरूरत नही पड़ेगी।

        हमारा स्वास्थ ही हमारा भविष्य है। स्वास्थ खराब हुआ तो हम भविष्य नही देख पाएंगे। इसीलिए मैं आपको कुछ आरोग्य हेतु कुछ टिप बताता हूं।जिससे आपका शारीरिक भविष्य स्वस्थ रहेगा।

1) चलना दौड़ना -



        शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमे डेली कुछ किलोमीटर तक चलना और दौड़ना चाहिए ये सबसे व्यायाम होता है।आप दौड़ नही सकते तो चलना चाहिए।लिफ्ट के बजाय सीढिया चढ़ना चाहिए।

2)धूम्रपान करना और शराब पीना छोड़ दे।



       तम्बाकू खाना और शराब पीना ये बुरी आदत अब हर एक किशोर और नौजवान कोलग रही है।ये तम्बाकू होती है ना इसमे निकोटिन नामक एक जहरीला पदार्थ होता है।इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।तम्बाकू खाना मतलब कैंसर जैसी बीमारी को आमंत्रित करने जैसी बात है।

वैसे ही शराब पीने से हमारा लिव्हर खराब होता है।और जान भी जाने का खतरा होता है।हमारे पास पैसा भी नही होता हमारे पास इसका इलाज करने के लिए।तो अभी से ऐसी बुरी स्वास्थ बिगाड़ने वाली आदते छोड़ दो।

3) संतुलित आहार लें -



          हमारा आरोग्य ही हमारी संपत्ति है।और इसे उम्रभर अच्छा और स्वस्थ रखने के लिए हमे संतुलित खाना या आहार खाना चाहिए।जिस पदार्थ में शरीर के लिए पोषक घटक होते है।जिसे खाने से हमारी body तंदुरुस्त रहती है वे पदार्थ खाओ।

          खाने में हरी सब्जी,फल fruit और दाल खानी चाहिए।इसमे बहुत सारा पोषक पदार्थ होते है।वेफर्स और फ़ास्ट फूड मत खाओ।

4)स्वच्छ पदार्थ -



           हमे स्वच्छ ,गुणवत्तापूर्ण विविध पदार्थ खाने चाहिए।जब हम बाहर का खाना खाते है तब वो खाना या फल ,सब्जी अनेको लोगो ने छूने से खराब किया होता है।उनपर विषाणु,जीवाणु और कई सारे खतरनाक विषाणु जीवाणु होते है।और हमारे खाने के साथ पेट मे जाते है।इससे हमारा स्वास्थ बिगड़ सकता है।

         इसीलिए आप अगर बाहर से सब्जी या फल लाते है तो पहले उन्हें स्वच्छ पानी से धोएं और बाद में खाने में इस्तेमाल करे।

        बाहर का खाना कभी न खाए।घर पर बनाये और खाये।

5)स्वच्छता रखिये -

        हमारा घर हमारा स्वर्ग होता है।इसके आगे करोड़ो का महल भी फीका लगता है। मगर हमारा घर और बाहर का परिसर बीमारी का कारण बनता है।जब हम झाड़ू पोछा करते है तो कचरा कूड़ेदान में नही डालते।ये सबसी बुरी आदत है।इससे कई बीमारियां होने का खतरा होता है।

        तो सबसे पहले घर साफ और सुथरा रखिये ।और घर के आजूबाजू का परिसर भी स्वच्छ रखना चाहिए।

6)नहाने की आदते - 



       कई बच्चों को और बड़ो को भी नहाने की आदत नही होती।उन्हें अच्छा नही लगता।जब कि रोज नहाना सबसे अच्छी आदत होती है।नहाने से हमारा शरीर और मन प्रसन्न रहता है।नहाने से शरीर पर होने वाले कीटाणु निकल जाते है।इससे हमारा शरीर अच्छा रहता है।

5) त्वचा की देखभाल - 



          त्वचा की देखभाल का कार्यक्रम ये हमारी अछि आदतों में आता है।और ये त्वचा की लिए बहुत फायदेमंद है।चेहरे की देखभाल हो या पूरे शरीर की देखभाल हो इसके संबंधित अनेक skin cream और skin soap अनेक उत्पादन बाजार में मौजूद है।चेहरे की देखभाल करना और उसके लिए क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए इससे हमारे त्वचा चमकदार सुंदर दिखती है।त्वचा की देखभाल करनी चाहिए।

6)दिल की देखभाल /Heart care -



          अगर आपको दिल का दौरा पड़ता है या दिल का दौरा पड़ने का खतरा लगता है तो आप जल्दी अपने आहार में बदलाव करे और यह सुनिश्चित करे कि आपका आहार उच्च फायबर से परिपूर्ण है।हालांकि सभी प्रकार के फायबर दिल का दौरा कम करने का जोखिम नही करते। 

        इसके लिए सबूत अनाज खाये।विटामिन B6,B12 और फोलिक6 एसिड से परिपूर्ण पदार्थ अपने आहार में ले। विटामिन B6,B12 ये प्राकृतिक रूप में पत्तेदार सब्जियां और फलों में मिलता है। और फॉलिक एसिड शतावरी,पालक,छोले और बिन्स में मिलता है।

       दिल के लिए प्याज खाना सबसे गुणकारी है।खास करके लाल प्याज।लाल प्याज में मूल्यवान एंटीऑक्सीडेंट होते है।प्याज काट ले और अधिकतम लाभ के लिए दस मिनिट तक वैसे ही खड़े रहने दे।

         

टिप्पणियाँ